बुधवार, 12 मई 2010

एक्शन और लवस्टोरी है ‘टूरा रिक्शा वाला’

4 जून को एक साथ प्रदेश के छ: सिनेमाघरों में
सतीश जैन
निर्देशित अगली फिल्म टूरा रिक्शा वाला एक्शन और लवस्टोरी पर आधारित है। जिसमें ऐसी अनेक चीजों को शामिल करने का प्रयास किया गया है कि दर्शक प्रत्येक मिनट मनोरंजक हो। 4 जून को यह फिल्म प्रदेश के 6 सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म का आडियो लांच हो चुका है।
निर्माता रॉकी दासवानी का दावा है कि सुनील सोनी, अलका चन्द्राकर और गरिमा के द्वारा गाए गए सभी 8 गीतों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, इसलिए फिल्म भी लोगों को पसंद आएगी। गौरतला है कि आ तक सतीश जैन की फिल्में दो भाईयों की कहानी पर आधारित रहीं हैं, लेकिन यह फिल्म स्टोरी और प्रस्तुतिकरण के लिहाज से काफी अलग होगी। यह पूर्णरूपेण एक्शन और लवस्टोरी पर आधारित होगी। निर्देशक श्री जैन कहते हैं कि दूसरी फिल्मों की तरह उन्होंने इसमें पारिवारिक स्पर्श और संस्कृति को पर्याप्त जगह दिया है। लेकिन यह भी सच है कि एक्शन और लवस्टोरी पर यह उनकी पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म है। फिल्म के हीरो प्रकाश अवस्थी हैं, जबकि हीरोईन शिखा चिताम्बरे हैं। इसकी शूटिंग रायपुर, जगदलपुर और राजिम आदि के कई जगहों पर हुई है। 4 जून को प्रदेश के रायपुर, धमतरी, बालोद ,राजिम, दुर्ग और भिलाई समेत आधे दर्जन जगहों पर प्रदर्शित होगी। पुष्पांजली शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह, हेमलाल और 2007 के मि. छत्तीसगढ़ विक्रम राज भी इस फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे।