मंगलवार, 11 मई 2010

‘टूरा रिक्शा वाला’ का आडियो लांच

प्रकाश अवस्थी की बहुचर्चित फिल्म
फिल्म
, मीडिया और राजनीति के नामचीन लोगों की मौजूदगी में नई छत्तीसगढ़ी फिल्म टूरा रिक्शावाला के आडियो का विमोचन सोमवार को हुआ। महापौर किरणमयी नायक और छत्तीसगढ़ चैंबर आॅफ कामर्स के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी खासतौर पर इस कार्यक्रम में शरीक हुए। इस आडियो के गीतों को अलका चंद्राकर ने अपनी आवाज दी है, तो सुनील सोनी से उन्हें संगीत से सजाया है। सभी गीत कुबेर गीतपरिहा ने लिखे हैं। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता रॉकी दासवानी, निर्देशक सतीश जैन, नायक प्रकाश अवस्थी, नायिका शिखा चितांबरे, रजनीश झांझी, अनिल शर्मा समेत अनेक लोग मौजूद थे।