छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक और धमाका
‘मया दे दे मयारू’ एक ऐसी मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें हंसी-मजाक, सामाजिक चिं
तन, संस्कृति के साथ स्वस्थ मनोरंजन के लिए सारे जरूरी तत्व रखे गए हैं। अभी के दौर में आ रही सभी फिल्मों से इसका टेस्ट काफी अलग है। यह कहना है फिल्म निर्माता अलक रॉय का, जो ‘कंगला होगिस मालामाल’ के बाद एक औ
र फिल्म ‘मया दे दे मयारू’ बना रहे हैं। ज्ञातव्य है कि इस फिल्म की एक बड़ी खासियत यह है कि राजधानी के मशहूर पुलिस अधिकारी शशिमोहन सिंह इसमें एक अक्खड़ ग्रामीण भूमिका में आ रहे हैं। वहीं हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके संजय बतरा और योगेश अग्रवाल ने भी फिल्म में अभिनय किया है। निर्माता श्री रॉय ने बताया कि 16 मई को फिल्म का आडियो विमोचित होगा, जिसके मुख्य अतिथि आईजी डीएम अवस्थी होंगे। श्री रॉय ने कहा कि 16 जून को फिल्म एक साथ छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख शहरों में लगने जा रही है। यह पहली फिल्म होगी जो छत्तीसगढ़ के सभी बड़े शहरों में एक साथ रीलिज होगी। फिल्म के हीरो अनुज शर्मा है, जबकि बतौर हीरोइन रेशम ठक्कर पहली बार छॉलीवूड में कदम रख रहीं है। पुष्पेन्द्र सिंह, सीमा सिंह, चांदनी पारख, क्षमानिधि मिश्रा जैसे नामी कलाकार काम कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक प्रेम चन्द्राकर हैं, वहीं गीतों को गाया है-ममता चन्द्राकर, पूर्वी चन्द्राकर, सुनील सोनी और पीटी उल्हास ने। निर्माता का दावा है कि फिल्म के मधूर गीतों को लोग बेहद पसंद करेंगे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें